फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   'Har Ghar Tiranga' campaign from August 9 to 17.

Palwal News: हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
'Har Ghar Tiranga' campaign from August 9 to 17.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिलेवासियों से 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय भारतीय ध्वज संहिता का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करता है। उपायुक्त ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी का जन आंदोलन है। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किसी भी दिन राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकते हैं, लेकिन उसके सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से फटा या क्षतिग्रस्त तिरंगा न फहराने, ध्वज को जमीन या पानी से न छूने देने और उसका उपयोग सजावट, मंच या अन्य वस्तुओं को ढकने के लिए नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ध्वज संहिता की जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article