फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   gulam navi

 गुलाम नबी आजाद का पुतला फूंका 

Sat, 19 Nov 2016 04:33 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 19 Nov 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
gulam navi
गुलाम नबी आजाद का पुतला फूंकते बीजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा दिए गए बयान का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गुलाम नबी आजाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मंडी धर्मशाला से कमेटी चौक तक एक जुलूस निकालकर नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष सौरोत नेे कहा कि कांग्रेसी नेता आजाद ने अपने बयान से देश के शहीदों का अपमान किया है।  उनका लहजा एक पाकिस्तान परस्त होने का दिखाई दे रहा है। उनके इस गैर जिम्मेदाराना बयान से आज देश के सभी शहीद व उनके परिवार जन अपने आपको आहत महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सौरोत ने कहा कि गुलाम नबी आजाद व उनकी पार्टी कांग्रेस देश के शहीदों का अपमान तो कर ही रही है साथ में इस नोट बंदी फैसले के कारण बेईमानों पर हुई चोट को लेकर अपने भ्रष्ट होने का प्रमाण भी दे रही है। प्रदर्शन में निगरानी कमेटी के संयोजक मुकेश सिंगला, जिला महामंत्री अविनाश  शर्मा, पवन अग्रवाल, जय सिंह चौहान, हरेंद्र तेवतिया, राजेंद्र रावत, महेश भारद्वाज, सुनील मंडोत, पवन पूनिया, मनोज मंगला, सुरेंद्र सिंगला, प्रह्लाद पांचाल राजकुमार रावत, वीरपाल दीक्षित व दलबीर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed