फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Government Secondary School is the key to having tea

चाय वाले के पास रहती है राजकीय माध्यमिक स्कूल की चाबी

Fri, 29 Apr 2016 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Fri, 29 Apr 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
Government Secondary School is the key to having tea
स्कूल - फोटो : अमर उजाला

खंड के सरकारी स्कूल दयनीय हालत में हैं। स्कूलों में न तो पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था है और न ही अन्य सुविधाएं। एक स्कूल की हालत तो ऐसी है कि स्कूल बंद होने और खोलने की पूरी जिम्मेदारी ही स्कूल के बाहर चाय की दुकान चलाने वालों के पास रहती है। स्कूल के छात्रों का कहना है कि वह स्कूल बंद होने के समय स्कूल की चाबी बाहर चाय वाले को दे जाते हैं और सुुबह की पारी वाले छात्र चाबी लेकर स्कूल को खोल लेते हैं। 

विज्ञापन


पुराने जीटी रोड पर राजकीय प्राइमरी व माध्यमिक स्कूल का भवन स्थापित है । इस भवन में सुबह की पारी में प्राइमरी (पहली से पांचवीं) तक की कक्षाएं लगती हैं, जिनमें 450 छात्र पढ़ते हैं। दूसरी पारी में माध्यमिक (छठी से आठवीं) के बच्चों को पढ़ाया जाता है, जिसमें 128 छात्र हैं। पहली पारी की कक्षाएं सुबह 7.30 से 12.30 तक लगती हैं जबकि दूसरी पारी की कक्षाओं का समय 12.45 से 6.15 तक का है। दूसरी पारी में पढ़ने वाले छात्रों के अनुसार शाम के समय वह स्कूल के गेट का ताला लगाकर बाहर चाय की दुकान करने वाले को दे जाते हैं, जबकि सुबह स्कूल आने वाले छात्र चाबी लेकर ताला खोल लेते हैं। 
विज्ञापन

----
नदराद हैं प्राथमिक सुविधाएं : 
- स्कूल में न तो चौकीदार है और न ही स्थायी सफाई कर्मी। इसके चलते छात्र तो परेशान रहते हैं ही, अध्यापकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एक अध्यापक ने अपना नाम न बताते हुए कहा कि सुबह के समय एक बार सफाई करने के लिए एक महिला आती है, लेकिन बाद में तो कई बार उन्हें खुद छात्रों के साथ मिलकर सफाई करानी पड़ती है। इसके अलावा स्कूल में शुद्ध पेयजल का भी अभाव है। छात्र-छात्राएं हैंडपंप से खारा पानी पीने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
माध्यमिक के हैडमास्टर रूपचंद का कहना है कि दोपहर की पारी की कक्षाएं छूटने के बाद वह खुद ही स्कूल का ताला लगाकर जाते हैं। सुबह की पारी वालों के पास दूसरी चाबी है। वह इस बात को स्वीकार करते हुए कहते हैं कि उन्हें पता चला है कि बाहर चाय की दुकान चलाने वाला कई बार स्कूल परिसर में ही रहता है। हो सकता है कि उसने डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी हो, जिससे वह स्कूल को खोल लेता हो। वह इसका पता करवाएंगे, अगर ऐसा हुआ तो उसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed