फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Government College will get District Green Champion Award

हरित गतिविधियों के लिए राजकीय कॉलेज को मिलेगा जिला ग्रीन चैंपियन अवार्ड

Thu, 22 Jul 2021 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Government College will get District Green Champion Award
पलवल। स्वच्छता व हरियाली के लिए विशेष गतिविधियां चलाने पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राजकीय महाविद्यालय पलवल को जिला ग्रीन चैंपियन अवार्ड से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन के तहत हरित प्रयास के लिए सरकारी महाविद्यालय पलवल को ऑनलाइन पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद शिक्षा मंत्रालय की एक नोडल एजेंसी है। इस एजेंसी द्वारा ही डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल में स्वच्छता व हरित प्रयास के लिए चलाई गई गतिविधियों के मद्देनजर अवार्ड के लिए इस कॉलेज का चयन किया गया।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल के प्रधानाचार्य डॉ. बाबूलाल शर्मा ने बताया कि इस संस्थान को एक ऑनलाइन कार्यशाला में पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी प्रधानाचार्यों व उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों को इस विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। इस सत्र में उच्च शिक्षा संस्थानों और उनके द्वारा गोद लिए गए गांवों में पानी, कचरा, हरियाली, स्वच्छता और ऊर्जा को संभालने के तौर-तरीकों पर कार्यशाला आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed