‘अध्यादेश लाकर नौकरी बहाल करे सरकार’
पलवल । हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजन में चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को 82वें दिन भी जारी रहा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान वेदपाल और महासचिव गीतेश कुमार ने कहा कि निर्दोष पीटीआई शिक्षकों ने सरकार से नौकरी बहाल करने व परीक्षा रद्द करने का अनुरोध किया था। फिर भी सरकार ने परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें धांधली की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए संघ सरकार से अनुरोध करता है कि अध्यादेश लाकर नौकरी बहाल करे। इस मौके पर जोगेंद्र, सुनील, प्रताप, सतीश, प्रेमचंद, बलजीत सिंह शास्त्री, यादराम शर्मा, रामपाल आदि मौजूद रहे।