फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Goods worth Rs 1.25 crore stolen from Ecom Express warehouse

Palwal News: ईकॉम एक्सप्रेस के गोदाम से सवा करोड़ रुपये का माल चोरी

Thu, 31 Jul 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 31 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 1.25 crore stolen from Ecom Express warehouse
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। नूंह जिले के तावड़ू में स्थित ईकॉम एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से करोड़ों रुपये का माल सिलसिलेवार तरीके से चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की इन वारदातों को जून और जुलाई माह के बीच अज्ञात बदमाशों ने अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तावडू शहर थाना पुलिस ने कंपनी के सुरक्षा मैनेजर विमल शुक्ला की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत एक करोड़ 30 लाख 89 हजार 470 रुपये बताई गई है। जिसमें मुख्य रूप से पुरुषों और महिलाओं के वस्त्र, जूते और हैंडबैग्स शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत में बताया गया कि गोदाम में तीन बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिनमें गत 12 जून तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रात 11:50 बजे गोदाम में प्रवेश किया और 14 मदर बैग्स में सामान भरकर सुबह 1:27 बजे फरार हो गए। इसके बाद आठ 8 जुलाई को तीन से चार व्यक्तियों ने रात 11:56 बजे गोदाम में घुसकर 16 मदर बैग्स चुराए और सुबह 1:50 बजे निकल गए। सिलसिला जारी रखते हुए 18 जुलाई को तीन व्यक्तियों ने चोरी की कोशिश की, लेकिन गार्ड को देखकर 8 मदर बैग्स छोड़कर भाग गए। इन घटनाओं में कुल 7,618 यूनिट सामान चुराया गया, जिसमें ईकॉम एक्सप्रेस के प्रमुख ग्राहकों के पुरुष व महिला वस्त्र, जूते और हैंडबैग्स का माल शामिल है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरों ने अपने चेहरे मास्क से ढके थे और गोदाम की दीवार फांदकर आपातकालीन दरवाजे का इस्तेमाल किया। चोरों को ताले और सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में आंतरिक साजिश हो सकती है। चोरों ने कपड़ों के बक्से खोलकर सामान को मदर बैग्स में भरा और दरवाजा बंद करके फरार हो गए। गोदाम की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्लाटून सिक्योरिटास प्राइवेट लिमिटेड के पास है, जो रात में दो गार्ड तैनात करती है, जिनमें से एक मुख्य द्वार पर और दूसरा परिधि पर गश्त के लिए रहता है। गोदाम तीन तरफ खुले खेतों से घिरा है, जिससे बदमाशों को प्रवेश करने में कमजोर स्थानों की पहचान करने का मौका मिला। गार्ड को पूरी परिधि की गश्त करने में समय लगता है। जिसका फायदा चोरों ने उठाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त करने, ईकॉम एक्सप्रेस और प्लाटून सिक्योरिटास के कर्मचारियों के बयान दर्ज करने, और चुराए गए सामान की रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

ईकॉम एक्सप्रेस के मैनेजर विमल शुक्ला ने साफ तौर पर कहा कि वह इस मामले पर अभी कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जांच में पुलिस का पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed