फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Goods, cash and medicines stolen from three shops, atmosphere of fear among traders, said - will meet SP and complain

तीन दुकानों से सामान, नकदी और दवाइयां चोरी, व्यापारियों में भय का माहौल, बोले- एसपी से मिलकर करेंगे शिकायत

Sun, 06 Feb 2022 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Goods, cash and medicines stolen from three shops, atmosphere of fear among traders, said - will meet SP and complain
पलवल। शहर के अंदर बढ़ रही चोरी की वारदात से व्यापारियों में भय का माहौल है। आए दिन चोर किसी न किसी दुकान का ताला या शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कैंप थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोर नकदी, मोबाइल, बैटरी, मशीन सहित अन्य सामान चुरा ले गए। इसके अलावा मेडीकल स्टोर सहित दो दुकान से नकदी और दवाइयां चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र के अनुसार, शमशाबाद निवासी सचिन ने शिकायत दी है कि किठवाड़ी पुल के समीप उसकी मोबाइल मरम्मत की दुकान है। शनिवार सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो शटर और अंदर का कांच टूटा हुआ था। चोरों ने एक मशीन, 150 फोल्डर, 35 टच, 50 लीड, 15 हेडफोन, 100 बैटरी और 12 मोबाइल फोन सहित गल्ले में रखे 10-12 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में गांव धौलागढ़ निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कुसलीपुर स्थित बघेल धर्मशाला के पास मेडीकल स्टोर चलाता है। वहीं दूसरी दुकान में स्वदेशी उत्पाद बेचता है। चार फरवरी की रात को चोरों ने दुकानों के ताले तोड़ दिए। एक दुकान से चोर 35,252 रुपये और दवाइयां तथा दूसरी दुकान से 6800 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चोरों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश व्यापार मंडल ने जताया रोष
जिले में दुकानों पर बढ़ रही चोरी और लूट की वारदात से व्यापारियों में रोष है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने कहा कि आए दिन चोरी की वारदात बढ़ रही है। एक सप्ताह में करीब एक दर्जन दुकानों में चोरी हो चुकी है। पुलिस गश्त करने का दावा करती है, लेकिन इसके बावजूद चोरियां रुक नहीं रही है, जिससे व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारी जल्द ही जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed