फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Get the boundary wall of the parks repaired and cleaned, the District Municipal Commissioner gave instructions to the officials of the Municipal Council

पार्कों की चारदीवारी की मरम्मत और साफ-सफाई करवाएं, जिला नगर आयुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को दिए निर्देश

Sat, 05 Feb 2022 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Get the boundary wall of the parks repaired and cleaned, the District Municipal Commissioner gave instructions to the officials of the Municipal Council
पलवल में अधिकारियों साथ बैठक करते जिला नगर आयुक्त - फोटो : Palwal
पलवल। अतिरिक्त जिला उपायुक्त कम जिला नगर आयुक्त उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय के सामुुदायिक हाल में प्रापर्टी टैक्स सर्वे कार्यों की समीक्षा नगर परिषद के अधिकारियों के साथ की। उन्होंने शहरी निकाय के अधिकारियों को शहर के पार्कों की चारदीवारी की मरम्मत करने, उनमें नियमित साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालयको दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। श्मशान घाटों में टीन शेड लगवाने, बैठने को बेंच एवं पीने के पानी, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर परिषद पलवल के कार्यकारी अधिकारी मनोज ने बताया कि पलवल में प्रॉपर्टी के 1560 आपत्तियां ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1040 त्रुटियों का निपटान किया गया। इसी प्रकार हथीन में 447 आपत्तियां ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 387 त्रुटियों का निपटान किया गया। होडल में 72 आपत्तियां ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त हुई हैं, जिनकी त्रुटियों का निपटान का कार्य प्रगति पर है। नगर परिषद पलवल के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव, कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह, याशी के प्रोजेक्ट इंचार्ज अमित कुमार, हथीन पालिका के सचिव देवेंद्र, नगर परिषद पलवल के सचिव नवीन पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed