{"_id":"655505d2471a54cfc909daf2","slug":"friend-shot-after-taking-him-home-on-govardhan-puja-condition-critical-palwal-news-c-24-1-fb11002-3259-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गोवर्धन पूजा पर घर ले जाकर दोस्त को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गोवर्धन पूजा पर घर ले जाकर दोस्त को मारी गोली, हालत गंभीर
Wed, 15 Nov 2023 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में छोड़ फरार हुआ आरोपी, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर में गोवर्धन पूजा से पहले उसे समय हड़कंप मच गया जब साथ पढ़ने वाले दोस्त ने अपने दोस्त को घर बुलाकर हत्या की नीयत से उसे पर गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती करवा कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
होडल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि खटीक मोहल्ला निवासी गौतम उर्फ सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में शिक्षा प्राप्त कर रहा है। दिवाली के पर्व पर वह अपने घर आया हुआ था। मंगलवार की सांय उसका स्कूल का साथी दीपक उसे बाइक पर बिठाकर अपने घर पर ले गया और ठंडा लाने की बात कहकर चला गया। थोड़ी देर बाद वह आया और पीछे उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली उसके पैर व हाथ में लगी, जिससे खून बहने लगा। शिकायत में बताया कि घटना के बाद आरोपी दीपक अपने साथी पन्नी व राहुल के साथ में उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसे निजी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन पहुंचे और उसे सरकारी अस्पताल ले गए। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर दीपक, पन्नी व राहुल के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी दीपक को चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।