फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four new gram panchayats will be formed in the district

जिले में बनेंगीं चार नई ग्राम पंचायतें

Wed, 17 Feb 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Four new gram panchayats will be formed in the district
हथीन। जिले में जल्द ही चार नई ग्राम पंचायतों का गठन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने नई बनने वाली पंचायतों का विवरण राज्य मुख्यालय को भेज दिया है। इसमें गांव की आबादी, महिला-पुरुष अनुपात आदि जानकारियां शामिल हैं। अब जिले में पंचायतों की संख्या 264 हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर 176 पंचायतों में ड्रोन सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा ने बताया कि हथीन उपमंडल के बीघावली ग्राम पंचायत के ग्राम अकबरपुर नाटोल, डकौरा ग्राम पंचायत से जलालपुर माफी, गुलावद ग्राम पंचायत से मोहम्मदपुर व जनाचौली ग्राम पंचायत से आलुका को अलग कर ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। प्रस्ताव को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब फाइल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय में ह।
विज्ञापन

नई पंचायतों के गठन की विधिवत अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित गांवों में वार्ड बंदी का काम शुरू होगा। इसके बाद जिला परिषद, पंचायत समिति के वार्डों में भी परिवर्तन होना है। कई गांव पलवल व होडल नगर परिषदों में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में उनको पंचायत समितियों एवं जिला परिषदों के क्षेत्रों से निकालकर परिसीमन किया जाएगा। वार्ड बंदी वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों से की जाएगी। जिला में कुल 282 गांव हैं। जिनकी 260 पंचायतें है। जोकि अब बढ़कर 264 हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

176 पंचायतों में ड्रॉन सर्वेक्षण पूरा
सर्वे ऑफ इंडिया की सर्वेक्षण टीम ने जिले के 282 गांवों में से 176 गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि संपत्तियों के नक्शे तैयार करने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। जिसके बाद उन पर दावे एवं आपत्तियां सुनी जाएंगी। भौतिक सत्यापन कर सूची सर्वे ऑफ इंडिया के पास भेजी जाएगी। इसके बाद स्वामित्व के कागजात तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed