फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four including mother and son died in road and rail accidents

Palwal News: सड़क और रेल हादसों में मां-बेटे सहित चार की मौत

Thu, 27 Jul 2023 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four including mother and son died in road and rail accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल/होडल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क व रेल हादसों में मां-बेटे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। होडल में बाबरी मोड स्थित कृष्णा वाटिका के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार गया। मां-बेटा गांव नांगल जाट के रहने वाले थे। वहीं, किठवाड़ी पुल पर बल्लभगढ़ निवासी बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। तीसरे मामले में दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे दिल्ली नगर पालिका समिति में कार्यरत कर्मचारी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने मां-बेटे को कुचला
होडल में गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। जांच अधिकारी रशीद खान के अनुसार रोहता पट्टी होडल निवासी अनिल ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से पलवल जा रहा था। जब वह बाबरी मोड़ स्थित कृष्णा वाटिका के निकट पहुंचा तो वहां पर उसका साला प्रशांत और सास राधा पलवल जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ी हुई थी, जिन्हें देखकर वह भी रूक गया। उसकी सास उससे प्रशांत के किसी कॉलेज में दाखिले की बात करने लग। इसी दौरान गांव बंचारी की तरफ से विपरीत दिशा में तेज रफ्तार से एक ट्रक आया उसकी 38 वर्षीय सास राधा व 18 वर्षीय साले को कुचल दिया। ट्रक चालक काफी दूर तक उन्हें घसीटते हुए ले गया और उसके बाद ट्रक को चालू हालत में छोड़कर कूदकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लघु सचिवालय पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
दूसरे मामले में कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार बल्लभगढ़ की गर्ग कॉलोनी निवासी वाले जितेंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 25 जुलाई को उसका चचेरा भाई हरीश किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर पलवल गया था। शाम के करीब सात बजे किठवाड़ी पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने हरीश की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हरीश को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया। ईएसआई अस्पताल में डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
रेलवे स्टेशन पलवल के समीप ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहन नगर निवासी 55 वर्षीय मामराज दिल्ली नगर पालिका समिति में बतौर फिटर कार्यरत थे। वे रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ड्यूटी के लिए निकले थे। रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइन पार करते समय वे रेल की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने मृतक के बेटे की शिकायत पर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed