फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four drug smugglers including a handicapped person arrested

Palwal News: दिव्यांग समेत चार नशा तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Four drug smugglers including a handicapped person arrested
पलवल/होडल। जिले में नशा कारोबार ने गली-कूचों से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक अपनी पकड़ बना ली है। पुलिस ने हालिया कार्रवाई में गांजा और स्मैक की तस्करी में लिप्त राजकुमार उर्फ राजू, भगत सिंह उर्फ विपिन, वेदप्रकाश और रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 409.45 ग्राम नशीला पदार्थ 255.45 ग्राम गांजा और 26 ग्राम स्मैक बरामद की है, जबकि होडल के गढ़िया मोहल्ला निवासी वेदप्रकाश (दिव्यांग) के पास से अलग से 154 ग्राम गांजा और 2500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। वेदप्रकाश हाईवे किनारे रेलवे चौक के पास खोखा लगाकर गांजे की पुड़िया बेच रहा था। सूचना मिलने पर डीएसपी कुलदीप सिंह की निगरानी में छापा मारा गया। वहीं दूसरी ओर, एसपी वरुण सिंगला के नेतृत्व में थाना होडल, गदपुरी व एंटी नारकोटिक सेल की टीमों ने तीन अन्य मामलों में संयुक्त कार्रवाई कर तस्करों को दबोचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed