{"_id":"6824e4c422aa89bf00052bc7","slug":"four-arrested-for-cyber-fraud-of-rs-3446-lakh-palwal-news-c-24-1-gr11004-114500-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 34.46 लाख की साइबर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 34.46 लाख की साइबर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टास्क और रिव्यू के नाम पर दिया था मोटी कमाई का लालच
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टास्क और रिव्यू के नाम पर कमाई का लालच देकर आम लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी ऑफर भेजकर शातिरों ने तीन अलग-अलग मामलों में लोगों से 32 लाख से ज्यादा की ठगी की।
पहला मामला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पलवल निवासी सौरभ कुमार से जुड़ा है, जिसे 3 मार्च को टेलीग्राम पर एक महिला प्रोफाइल के जरिए ऑनलाइन टास्क का ऑफर मिला। सौरभ से कहा गया है कि वह गूगल रिव्यू टीम 8,966 से जुड़कर होटल्स की रेटिंग करें। इस काम के बदले 210 रुपये दिए गए। धीरे-धीरे उसे लालच दिया गया कि निवेश करने पर 20-30 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा। सौरभ ने कुल 88,090 रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब पैसे वापस मांगे तो उसे ब्लॉक कर दिया गया।
मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज होने के बाद साइबर थाना की टीम ने तफ्तीश शुरू की। जांच अधिकारी पीएसआई मोहित कुमार की टीम ने साइबर तकनीक का इस्तेमाल कर जयपुर, राजस्थान के गांव उदयपुर निवासी आकाश सौकरिया को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
दूसरा मामला घुघेरा गांव की निर्मला देवी के साथ हुआ। इंस्टाग्राम पर नौकरी तलाश रही निर्मला को एक ऑनलाइन जॉब ऑफर मिला, जिसमें गूगल मैप पर रिव्यू देने की बात कही गई। आरोपियों ने उसका आधार नंबर और अन्य डिटेल्स लेकर फोन-पे डिलीट करवा दिया। बाद में उसके खाते से 1 लाख 12 हजार रुपये उड़ाए गए। इस मामले में हेड कांस्टेबल नरेश कुमार की टीम ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गांव मिटाखेल निवासी शेख मुस्तफिजुर रहमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
तीसरे केस में 32 लाख 46 हजार रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया। जांच अधिकारी पीएसआई नरेश कुमार की टीम ने गिरिडीह, झारखंड से अमरजीत और रितेश नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को कोर्ट से 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि अन्य सहयोगियों और ठगी की रकम का पता चल सके। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी पूर्व में भी इसी तरह की वारदात में कानपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि सभी मामलों में आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि इन मामलों के पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जिसकी परतें जल्द खोली जाएंगी। पलवल साइबर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या स्कीम के झांसे में न आएं। यदि किसी प्रकार की ठगी हो तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।