{"_id":"6ac3f22e35b2da42a7037334","slug":"four-accused-arrested-for-kidnapping-and-assault-palwal-news-c-24-1-pal1005-128850-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अपहरण-मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अपहरण-मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अपहरण, जानलेवा हमला, मारपीट और लूटपाट के मामले में सीआईए स्टाफ होडल ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार, नंबर प्लेट, हथौड़े और डंडे बरामद हुए हैं। इससे पहले पुलिस मामले में एक आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर चुकी है।
डीएसपी मुख्यालय नरेंद्र सिंह खटाना ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 22 सितंबर को गांव करमन निवासी देवीराम ने थाना होडल में शिकायत दी थी कि अग्रवाल धर्मशाला के पास कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उनके भतीजे चिंटू का अपहरण कर लिया। उससे मोबाइल फोन व 1500 रुपये लूट लिए। इसके बाद गांव करमन ले जाकर हथौड़े और डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, शनिवार को सीआईए टीम ने शिव कॉलोनी निवासी पारस, करमन निवासी नीरज उर्फ पप्पू उर्फ हंसू डॉक्टर, मोनू उर्फ पपला और डालचंद उर्फ डालू को आई-20 कार समेत गिरफ्तार किया। दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर नंबर प्लेट और हथियार बरामद किए गए। आरोपी डालचंद पर पांच, नीरज पर एक और मोनू पर आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।