फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Former MLA raised the problem of paying electricity bill, minister assured solution

Palwal News: पूर्व विधायक ने उठाई बिजली बिल भरने की समस्या, मंत्री ने दिया समाधान का आश्वासन

Fri, 18 Aug 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 18 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Former MLA raised the problem of paying electricity bill, minister assured solution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मंत्री जी कुछ हमारी भी सुन लो। रेलवे लाइन पार इलाके के लोगों को अपने बिजली बिल भरने के लिए 15 किलोमीटर दूर चांदहट जाना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा बरबाद होता है। पूर्व विधायक रामरतन द्वारा जैसे ही जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठाया तो बैठक की अध्यक्षता कर रहे हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने आदेश दिए कि इस बारे में रिव्यू कर लाइन पार के इलाके के बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा अनुसार बिजली के बिलों को भरने की व्यवस्था शीघ्र की जाए। ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। सहकारिता मंत्री ने जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में रखी गईं 14 शिकायतों में से 12 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया तथा बाकी दो शिकायतों को अगली बैठक तक समाधान कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा में विवाह के उपरांत युगल जोड़े को अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। विवाह के रजिस्ट्रेशन के बिना सरकारी सुविधाएं प्रदान नहीं की जाएगी। उन्होंने पब्लिक हैल्थ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में पेयजल की पाइप लाइनों में पानी की सप्लाई देना सुनिश्चित करें। बैठक में रनियाला खुर्द निवासी रसीदन की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत की। इस्लामाबाद निवासी तेज सिंह की श्रम विभाग से संबंधित शिकायत की। गांव सहदेव का नगला निवासी अंजली ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत की।बामनीखेडा के रहने वाले बिहारी लाल की पुलिस विभाग से संबंधित रही। ढकलपुर के रहने वाले यासीन खान, होडल निवासी रेखा की शिकायत भी पुलिस विभाग से संबंधित थी। इसके अलावा गांव पाउ नगला निवासी ओमबीर की श्रम विभाग से संबंधित शिकायत की। गांव मीठाका निवासी शाकिर की समाज कल्याण विभाग संबंधी शिकायत रही। अल्लीका ग्राम पंचायत की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंत्री डा. बनवारी लाल को आश्वस्त किया कि सड़क संबंधी कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा। गांव अमरौली निवासी अभिषेक की तहसीलदार पलवल से संबंधित शिकायत पर अधिकारियों ने अवगत करवाया कि पैमाइश करवा दी गई है। गांव नांगल ब्राह्मण निवासी दीपक शर्मा की महिला एवं बाल विकास विभाग संबंधी शिकायत पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत का समाधान करवा दिया गया है और शिकायतकर्ता अब संतुष्ट है। गांव रहीमपुर निवासी रघुवीर की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बडौली संबंधी शिकायत थी।
विज्ञापन

बैठक में होडल के विधायक जगदीश नायर, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक रामरतन, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, एडीसी रेणु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, एसडीएम रणवीर सिंह, एसडीएम शशि वसुंधरा, नगराधीश द्विजा सहित प्रशासनिक एवं जिला अधिकारी और परिवाद समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed