फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Flying squad caught illegal stock of mustard, fined Rs 1.96 lakh

Palwal News: उड़नदस्ते ने सरसों का अवैध स्टॉक पकड़ा, 1.96 लाख का लगाया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Flying squad caught illegal stock of mustard, fined Rs 1.96 lakh
उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने बृहस्पतिवार को नई अनाज मंडी नूंह में मारा छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने बृहस्पतिवार को नई अनाज मंडी नूंह में सरसों के अवैध स्टॉक और मार्केट फीस चोरी करने पर बड़ी कार्रवाई की। उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मारे गए छापे के दौरान दो आढ़त फर्मों के गोदामों की जांच में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला। कार्रवाई के दौरान करीब 1.96 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मार्केट कमेटी नूंह के सचिव नरेंद्र यादव, आबकारी एवं कराधान विभाग नूंह के एईटीओ यतेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंडी में स्टॉक रजिस्टर, मार्केट फीस रिकॉर्ड और गोदामों में रखे सरसों के स्टॉक की गहन जांच की। टीम ने सबसे पहले आढ़त नंबर 111 और 121 पर संचालित फर्म एमएस भगवान दास श्याम सुंदर व श्रीमती वीना नागपाल पर कार्रवाई की। मौके पर श्याम सुंदर नागपाल निवासी वार्ड नंबर 9, नूंह मौजूद मिला। अधिकारियों ने उससे स्टॉक रजिस्टर मांगा, लेकिन वह रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा सका।
विज्ञापन

इसके बाद गोदाम का निरीक्षण किया गया, जिसमें 768 बैग सरसों पाए गए। प्रत्येक बैग में 45 किलोग्राम सरसों थी, जिसके अनुसार कुल 345.6 क्विंटल स्टॉक मिला। जबकि मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड में 395.3 क्विंटल सरसों पर मार्केट फीस जमा दर्शाई गई थी। इस प्रकार मौके पर करीब 50 क्विंटल 30 किलो सरसों कम पाई गई। स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध न कराने पर 10 हजार रुपये और स्टॉक कम मिलने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुल 20 हजार रुपये की राशि मौके पर ही वसूल कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड से 2270 क्विंटल अधिक मिली सरसों
टीम ने आढ़त नंबर 5, 63 और 69 पर संचालित फर्म एमएस ओम प्रकाश, राजकुमार के मालिक अनिल कुमार के गोदामों की जांच की। मौके पर अनिल कुमार निवासी नूंह मौजूद मिला। जांच के दौरान आढ़त नंबर 5 के गोदाम में 2000 बैग यानी 900 क्विंटल सरसों मिली। आढ़त नंबर 63 में 2002 बैग यानी 900.9 क्विंटल तथा आढ़त नंबर 69 में 3300 बैग यानी 1485 क्विंटल सरसों का स्टॉक पाया गया। तीनों गोदामों में कुल 3285.9 क्विंटल सरसों मौजूद मिली। जब अधिकारियों ने रिकॉर्ड की जांच की तो उसमें केवल 1015.9 क्विंटल सरसों दर्ज पाई गई। इस प्रकार कुल 2270 क्विंटल सरसों रिकॉर्ड से अधिक मिली। मामले को गंभीर मानते हुए मार्केट फीस और पेनल्टी मिलाकर कुल 1 लाख 76 हजार 493 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें से 35 हजार 299 रुपये की पेनल्टी राशि मौके पर ही जमा करवाई गई।
जीएसटी चोरी की आशंका, नोटिस जारी होंगे
अधिकारियों के अनुसार रिकॉर्ड से अधिक स्टॉक मिलने के कारण जीएसटी चोरी की आशंका भी सामने आई है। इस मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म को नोटिस जारी किए जाएंगे।

अन्य फर्में भी रडार पर
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की इस कार्रवाई के बाद पूरी अनाज मंडी में हड़कंप मच गया। कई आढ़ती अपनी दुकानों से निकल गए, जबकि कुछ व्यापारी रिकॉर्ड दुरुस्त करने में जुटे दिखाई दिए। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में मंडी की अन्य फर्मों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मार्केट फीस चोरी, अवैध स्टॉक और टैक्स गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed