फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Five days to start wheat procurement, not even cleaning

गेहूं खरीद शुरू होने में हैं पांच दिन, सफाई तक नहीं

Sat, 26 Mar 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Five days to start wheat procurement, not even cleaning
पलवल। गेहूं खरीद शुरू होने वाली है, लेकिन अभी तक मार्केट कमेटी द्वारा अनाज मंडियों में तैयारियां तक शुरू नहीं की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अनाज मंडियां तक अभी भी उजाड़ सी पड़ी हैं। वहां तो न सफाई व्यवस्था दुरुस्त कि गई है और न ही अभी पानी के इंतजाम किए गए हैं। ऐसा ही नजारा बडौली अनाज मंडी में देखने को मिल रहा है। जहां खरीद शुरू होने में मात्र पांच दिन शेष रह गए हैं, लेकिन वहां अभी तक साफ-सफाई तक नहीं हुई है। अब भी मंडी में अवैध कब्जे हुए पड़े हैं। पूरी मंडी में गोबर से बने उपले ही उपले दिखाई दे रहे हैं। देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई मैदान हो।
विज्ञापन

बडौली अनाज मंडी में गेहूं की आवक काफी होती है। बैंसलात क्षेत्र काफी बड़ा क्षेत्र है। दो लाख से अधिक की आबादी है। ऐसे में इस क्षेत्र के किसान अपना गेहूं ज्यादातर बडौली अनाज मंडी में ही बेचने आते हैं। उसके बावजूद मार्केट कमेटी द्वारा मंडी में कोई तैयारी शुरू नहीं की है। मंडी में ग्रामीण महिलाओं द्वारा जो गोबर से उपले थापे जाते हैं, उन्हें तक हटवाने पर ध्यान नहीं दिया गया है। पूरी मंडी में गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। ऐसे में गेहूं खरीद शुरू होने पर किसान मंडी में गेहूं कहां डालेंगे इसकी चिंता भी किसानों को होने लगी है, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है।
विज्ञापन

पूरी मंडी में थपे हैं उपले
पूरी मंडी परिसर के अंदर ग्रामीण महिलाओं द्वारा उपले थापे हुए हैं। आज भी उपले महिलाएं वहीं आकर थाप रही हैं। सफाई होना तो दूर रोजाना वहां गंदगी भी डाली जा रही है। अभी तक मंडी के किसी अधिकारी ने महिलाओं को उपला थापने व गंदगी डालने से नहीं रोका है। न ही झाडू़ तक मंडी में लगवानी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न लाइटिंग की व्यवस्था व पानी की
जिला उपायुक्त के आदेश के बावजूद मंडी में साफ-सफाई तो दूर अभी तक वहां रात के लिए लाइटिंग तक की व्यवस्था नहीं की गई है और न ही किसानों व आढ़तियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई। यहां तक की खरीद के दौरान बनाए जाने वाले अस्थायी शौचालयों तक की व्यवस्था भी नहीं की गई है। किसानों व आढ़तियों ने मांग की है कि गेहूं खरीद शुरू होने से पहले मंडी में व्यवस्था बनवाई जाएं।
गेहूं खरीद शुरू होने वाली है। खेतों में फसल कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में मंडी के अंदर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए तथा पीने के पानी व लाइटिंग का इंतजाम कराया जाए, ताकि किसानों को मंडी में कोई दिक्कत न हो।
- भारत, किसान लुलवाडी
गेहूं खरीद शुरू होने से पहले मार्केटिंग विभाग व प्रशासन मंडी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराए तथा पेयजल की व्यवस्था कराएं, ताकि गेहूं बेचने आने वाले किसानों को परेशानी न हो।

- जेपी बैंसला, किसान बडौली
गेहूं खरीद शुरू होने से पहले मंडी में सारी व्यवस्था करा दी जाएगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। मंडियों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा तथा लाइटिंग व पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। शौचालयों की भी व्यवस्था कराई जाएगी। किसानों को गेहूं खरीद के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
- शैलेंद्र बंसल, सचिव हसनपुर मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed