फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   five arrested in dimolishing ambedkar statue

अंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने पर पांच गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
five arrested in dimolishing ambedkar statue
अंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने पर पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन। गांव मानपुर में सेवली रोड पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर शनिवार सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने ईट फेंकी। हालांकि प्रतिमा को आंशिक तौर पर क्षति पहुंची, लेकिन इसको लेकर ग्रामीणों में रोष दिखा। मुंडकटी थाना पुलिस ने गांव मानपुर निवासी ओम प्रकाश रावत के बयान पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव में सुबह प्रतिमा के पास से गुजर रहे लोगों ने वहां पर ईंट-पत्थर पड़ा देखा और प्रतिमा के एक ओर थोड़ी सी क्षति दिखी। जिसकी सूचना उन्होंने गांव वालों को दी। देखते ही देखते पूरे गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए और रोष व्यक्त करने लगे। वहीं इसी जानकारी मिलते ही मौके पर मुंडकटी थाने की पुलिस भी आ गए। लोगों से पूछताछ और जानकारी करने पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा इसको किया जाना सामने आया। प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि इस संदर्भ में गांव मानपुर निवासी ओम प्रकाश रावत के बयान पर करण, टिंकू, कमल, जय सिंह, जीतू, कपिल, राहुल, दर्शन, योगेश और प्रेम चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन 10 लोगों को नामजद किया गया है, वे सब अनुसूचित जाति के ही हैं। इस कारण कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव मानपुर में हुई फायरिंग
हथीन। गांव मानपुर में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया। पीड़ित मानपुर निवासी महेश चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 6 मार्च को दोपहर बाद 2:45 बजे तरुण और रवि ने फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी नसीब खान ने बताया इस मामले में हवाई फायरिंग करने, जान से मारने की धमकी देने और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed