{"_id":"68b5d87a199ff382d30619f4","slug":"firecrackers-were-being-made-without-permission-in-the-closed-ice-factory-cm-flying-raided-palwal-news-c-24-1-gr11004-117485-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बंद पड़ी आइस फैक्टरी में बिना इजाजत बनाए जा रहे थे पटाखे, सीएम फ्लाइंग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बंद पड़ी आइस फैक्टरी में बिना इजाजत बनाए जा रहे थे पटाखे, सीएम फ्लाइंग का छापा
Mon, 01 Sep 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
हथीन। स्थानीय कौंडल रोड पर हनुमान मंदिर के निकट बंद पड़ी आइस फैक्टरी में बिना इजाजत विस्फोटक माचिस पटाखे का निर्माण किया जा रहा था। इसकी सूचना गुप्तचर विभाग ने सीएम फ्लाइंग को दी। सीएम फ्लाइंग दस्ते के इंस्पेक्टर भगत सिंह, फायर ब्रिगेड के फायर अफसर लेखराम, पर्यावरण विभाग के एसडीओ हर्षित एवं बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर जय भगवान के साथ मिलकर मौके पर छापा मार दिया।
छापे के दौरान आइस फैक्टरी में छह महिलाएं काम करती मिलीं। उनकी देखरेख स्वामिका गांव के दयाचंद करते हुए पाए। छापामार टीम ने फैक्टरी की तलाशी ली तो रहस्य खुला कि फैक्टरी में बिना इजाजत विस्फोटक माचिस पटाखे बनाए जा रहे हैं। मौके से 425 किलो गंधक, 825 किलो पोटाश, 50 किलो कोयला एवं 233 किलो 79 ग्राम बने हुए माचिस पटाखे भी बरामद हुए। छापामार दस्ते ने सामान को कब्जे में ले लिया।
मौके पर मिले स्वामिका निवासी दयाचंद ने दस्ते को बताया कि वह तो मात्र देखरेख का कार्य करता है। यह काम मलोखड़ा निवासी आबिद द्वारा किया जा रहा है। मौके पर ढाई किलो वाट की बिजली की मोटर भी मिली। इसका संचालन बिना किसी वैध कनेक्शन लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
इस मामले में सीएम फ्लाइंग दस्ते ने दयाचंद से पूछताछ शुरू कर दी है। दयाचंद से पटाखे बनाने का लाइसेंस अथवा स्वीकृति के बारे में कागजात मांगे तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। बरामद सामान खतरनाक विस्फोटक है। इस संबंध में सीएम फ्लाइंग दस्ते की टीम ने बहीन थाने में लिखित शिकायत दी है।
बहीन थाने के जांच अधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए पाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।