फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fifth accused arrested in murderous attack on dhaba owner

Palwal News: ढाबा संचालक पर जानलेवा हमले के मामले में 5वां आरोपी धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in murderous attack on dhaba owner
पलवल। अमरपुर क्षेत्र के एक ढाबा संचालक पर हुए हमले के मामले में क्राइम ब्रांच पलवल टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मामले में चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि हसांपुर निवासी विनीत कुमार ने शिकायत दी थी कि 27 जनवरी की रात वह अपने ढाबे पर बैठा था, तभी मकसूदपुर निवासी गौरव, अमरपुर के रोहित, घोड़ी के सचिन वर्मा, अरुण और उनके साथ आए अन्य लोग वहां पहुंचे और उस पर रॉड व सरियों से हमला कर दिया। वारदात में विनीत के दोनों पैर टूट गए थे। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि हमले के दौरान गौरव ने उसकी गर्दन पर कट्टा रखकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सभी हमलावर कार में बैठकर भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। तीन फरवरी को आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया था। इसके बाद 18 मार्च को घोड़ी निवासी मुख्य आरोपी अरुण को भी पकड़ा गया। रोहित उर्फ टोटू और बिजेंद्र उर्फ बिज्जू को बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अब क्राइम ब्रांच ने अमरपुर निवासी रोहित लांबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ फरीदाबाद के छायंसा थाना में भी मारपीट का एक अन्य मामला दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed