फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fierce fire in the house due to short circuit, all the goods burnt to ashes, incident of late Sunday evening in Krishna Colony

शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, कृष्णा कॉलोनी में रविवार देर शाम की घटना

Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire in the house due to short circuit, all the goods burnt to ashes, incident of late Sunday evening in Krishna Colony
पलवल की कृष्णा कालोनी में मकान के अंदर लगी आग - फोटो : Palwal
पलवल। कृष्णा कॉलोनी स्थित गली नंबर 5 में रविवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण मुकेश चंद शर्मा के मकान में आग लग गई। आग को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और आनन-फानन में पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। फायर बिग्रेड के कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई और कुछ मिनटों में ही गाड़ी पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन

मकान मालिक मुकेश चंद शर्मा के अनुसार, आग से उनका करीब 25-30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घर पर उनका बेटा, बेटे की पत्नी और बेटी मौजूद थी। रविवार देर शाम अचानक घर की दूसरी मंजिल से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। घर में लगी आग को देखकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और परिवार के सदस्यों को समय रहते घर से बाहर निकाल लिया। लेकिन, इस दौरान पीड़ित घायल हो गया। उन्होंने कहा कि आग से उसके घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया और घर के बाहर खड़ी कार भी धू-धू कर जल गई। पीड़ित ने बताया कि आग की सूचना देने के लिए उसने पुलिस व दमकल विभाग के सरकारी नंबरों पर संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन नंबर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी और भाजपा नेता अविनाश भारद्वाज को इस बारे में सूचित किया और उन्होंने सबसे पहले बिजली विभाग को कॉल कर कॉलोनी की बिजली को बंद करवाया। इसके बाद पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल की दो बाइक मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। कुछ देर बाद दमकल विभाग की दो गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, फायर अधिकारी लेखराम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शाम के करीब 7:30 बजे जैसे ही उनके पास आग लगने का फोन पहुंचा। तुरंत स्टेशन से दो बाइक व दो गाड़ी रवाना हो गई, जिन्होंने तुरंत वहां पहुंचकर आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उनके कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। उनका कहना है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बाकी उनके द्वारा अभी इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed