फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   eight were dead by fever

15 दिन में हुई आठ मौत से हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

Mon, 29 Aug 2016 04:39 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 29 Aug 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
eight were dead by fever

खंड के गांव घुड़ावली में रहस्यमयी बुखार से एक पखवाडे़ के अंदर 8 मौत की रविवार को अमर उजाला में छपी खबर के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग ने चार टीमों का गठन किया जो रविवार की सुबह ही गांव में पहुंच गई। 

विज्ञापन


विभाग की टीमों ने गांव में कहीं सामूहिक तौर पर तो कहीं घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का जायजा लिया। गांव में बुखार से प्रभावित 361 लोगों के रक्त के नमूने लिए। इसके अलावा सारे गांव में फॉगिंग कराई गई, नालियों में लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। गांव के तालाबों में गैंबुसिया मछलियां भी डलवाई गईं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रविवार के अंक में अमर उजाला ने गांव में हुई मौतों के समाचार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। रविवार की सुबह ही विभागीय अधिकारियों ने अमर उजाला संवाददाता से संपर्क साधा व पलवल के उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मलेरिया विभाग के प्रभारी डॉक्टर जे.पी. प्रसाद मेडिकल अफसरों की टीम व संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के पहुँचते ही गांव के सैकड़ों मरीज मेडिकल अफसरों के सामने चिकित्सा कराने के लिए आए। मेडिकल अफसरों की टीम ने प्रभावित गांव के कुछ मोहल्लों का दौरा भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed