{"_id":"615089538ebc3e0bc62605e5","slug":"farmers-will-shut-down-india-today-emergency-services-will-continue-palwal-news-noi6068898161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भारत बंद करेंगे किसान, आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भारत बंद करेंगे किसान, आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी
विज्ञापन
भारत बंद के समर्थन में मशाल जुलूस निकालते किसान।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को होने वाले भारत बंद के संबंध में किसानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले 10 माह से अटोहां चौक पर धरना दे रहे किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि भारत बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण और बिना किसी दबाव के होगा। सभी आपातकालीन और आवश्यक सेवाएं भारत बंद के दायरे से बाहर रहेंगी। सुबह 10 से 12 बजे तक व्यापारियों से दुकानें बंद रखने का आह्वान किया जाएगा। इसके बाद किसान भारी संख्या में धरनास्थल पर एकत्रित होंगे। इसके बाद राजमार्ग या रेलमार्ग जाम करने का निर्णय लिया जाएगा। जिले के सभी नागरिकों, व्यापारियों, मजदूरों, कर्मचारियों, वकीलों, महिलाओं सहित तमाम जनसंगठनों से एतिहासिक भारत बंद में शामिल होने की अपील की गई है। सोहनपाल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन रूपराम तेवतिया ने किया।
धरने में किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती और किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद ने कहा कि किसान पिछले 10 महीने से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चला रहे हैं। किसान तीनों नए कृषि कानूनों को निरस्त कराने तथा सभी कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य वैधानिक गारंटी का कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन केवल खेती किसानी बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय संपदा, संघात्मक ढांचे व देश की एकता की रक्षा और भारतीय लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए जारी राष्ट्रीय अभियान के केंद्र में आ गया है। यह संघर्ष सत्ता के तमाम षड़यंत्रों व दमन का मुकाबला करते हुए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। भारत बंद में कांग्रेस, इनेलो, आम आदमी पार्टी व अन्य सामाजिक व कर्मचारी संगठन किसानों का सहयोग करेंगे। धरने में शामिल किसानों को रघुबीर सिंह, रमेश चंद गौड़ौता, श्री चंद महाशय, शिव सिंह थानेदार, नरेंद्र सहरावत, राजेंद्र घरौट, उदाय सिंह सरपंच, राजकुमार ओहलियान, मुंशीराम दुधौला, बिजेंद्र लालवा, अच्छेलाल, हुकम चंद और करतार चौहान ने भी संबोधित किया।
मशाल जुलूस निकालकर मांगा समर्थन
किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों ने मशाल जुलूस निकालकर भारत बंद के लिए लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। शनिवार देर शाम बस स्टैंड चौक से शुरू जुलूस रेलवे रोड से मीनार गेट होता हुआ कमेटी चौक पहुंचा, जहां मंडी धर्मशाला पर जुलूस का समापन किया गया। इस दौरान किसानों ने हाथों में मशाल जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
भारत बंद के दौरान जिला पुलिस ने कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि असामाजिक गतिविधियां फैलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। धरनास्थल अटोहां मोड़ के केएमपी तथा केजीपी टोल प्लाजा निकास प्वाइंट पर डीएसपी स्तर के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहेंगे। पुलिस चौकी, थाना रिजर्व पुलिस बल के साथ-साथ आईआरबी अर्धसैनिक बल की कंपनी दंगारोधी सामान के साथ मौके पर रहेगी। जिले में आठ स्थानों पर नाका लगाकर वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा। इनमें गदपुरी बॉर्डर, दूधौला मोड़, कर्मन बॉर्डर, आगरा चौक, असावटा मोड़, केजीपी पर जलहाका तथा केएमपी पर नूंह बॉर्डर पर पुलिस और होडल में बाबरी मोड़ पर पुलिस नाका रहेगा।
उपायुक्त ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि भारत बंद को लेकर आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत आदेश पारित कर डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पुलिस स्टेशन शहरी क्षेत्र के लिए नगर परिषद पलवल के कार्यकारी अभियंता महेंद्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे। इसी प्रकार गदपुरी क्षेत्र में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता संजय यादव, लघु सचिवालय में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा, कैंप क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र यादव, केएमपी एवं केजीपी जंक्शन धरनास्थल पर तहसीलदार रोहताश, पुलिस स्टेशन सदर क्षेत्र एवं टोल प्लाजा केएमपी क्षेत्र में नायब तहसीलदार अशोक कुमार, चांदहट तथा टोल प्लाजा केजीपी क्षेत्र में शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे। होडल एवं टोल प्लाजा सौंदहद में तहसीलदार संजीव नागर, मुंडकटी एवं टोल प्लाजा तुमसरा क्षेत्र में नायब तहसीलदार गौरव रोजरा, बहीन क्षेत्र के लिए हसनपुर के नायब तहसीलदार मोहम्मद इब्राहिम, हसनपुर क्षेत्र के लिए हसनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, पुलिस स्टेशन हथीन क्षेत्र में नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह, पुलिस स्टेशन उटावड़ क्षेत्र के लिए हथीन की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेणुलता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।