फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers will oppose Deputy Chief Minister on coming to Faridabad

फरीदाबाद आने पर उपमुख्यमंत्री का विरोध करेंगे किसान

Fri, 19 Mar 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers will oppose Deputy Chief Minister on coming to Faridabad
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में केेएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर धरना दे रहे किसान 21 मार्च को फरीदाबाद के गांव नरियाला में होली मिलन समारोह में आ रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध करेंगे। शुक्रवार को धरने के दौरान किसानों ने विरोध-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों को कृषि कानूनों के नुकसान बताए गए। वहीं मथुरा से शुरू हुई किसानों की पदयात्रा के स्वागत के लिए भी तैयारियां की गई।
विज्ञापन

धरने के दौरान किसानों ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के विरोध में काम कर रही है। तीनों कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के विरोधी हैं। किसानों का अहित अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं सरकार द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रस्ताव लाने का विरोध किया। उनका कहना था कि सरकार जानबूझकर ऐसा कानून बना रही है, ताकि किसानों द्वारा आंदोलन करने पर दबाने का प्रयास कर सके। किसानों ने होली वाले दिन कृषि कानूनों की प्रतिलिपियां भी जलाने का निर्णय लिया। इस मौके पर महेंद्र सिंह चौहान, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, रतन सिंह सौरोत, राज कुमार ओलिहान, राजेंद्र घर्रोट, डॉ. रघुवीर सिंह, डॉ. वीरेंद्र मलिक, बिजेंद्र बढ़राम, चंदर मुनि धतीर, अच्छेराम, हुकम सिंह अटोहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिनभर चलता रहा भंडारा
धरना स्थल पर भंडारे का आयोजन लगातार किया जा रहा है। यहां आ रहे किसानों के अलावा आम लोगों को भी भोजन कराया जा रहा है। भोजन के अलावा पूरे दिन चाय भी चलती रहती है। शुक्रवार को भी पूरे दिन यही सिलसिला चलता रहा, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए हुक्के का भी पूरा इंतजाम किया गया हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकगीतों से किया गया मनोरंजन
किसानों ने धरनास्थल पर लोकगीतों का दौर लगातार जारी है। पूरे दिन किसान ब्रज के लोकगीतों का आनंद लेते रहे। वहीं कई वक्ताओं ने ब्रज क्षेत्र के अलावा महान क्रांतिकारियों व शहीदों का भी इतिहास सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed