फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers will celebrate 'Save Democracy Day' on 26th

26 को ‘लोकतंत्र बचाओ दिवस’ मनाएंगे किसान

Sat, 12 Jun 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Farmers will celebrate 'Save Democracy Day' on 26th
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहा किसानों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जून को मनाए जाने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ दिवस’ की तैयारियों पर चर्चा की गई। आंदोलन के दौरान शहीद हुए 500 किसानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। नेताओं ने कहा कि किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। अब देश का किसान जाग चुका है। अपने हक को वापस लेकर ही किसान घर लौटेंगे। किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में धरने की अध्यक्षता रूपचंद दलाल ने की, जबकि संचालन राजकुमार ओलिहान ने किया।
विज्ञापन

किसान नेता रतन सिंह सौरोत ने कहा कि किसान आंदोलन के सात माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जून को राजभवन पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने की घोषणा की है। 26 जून को पूरे देश में ‘लोकतंत्र बचाओ दिवस’ मनाया जाएगा। इसके लिए किसी तरह की अनुमति भी नहीं ली जाएगी। प्रदर्शन के दौरान धरना स्थलों पर काले झंडे लगाए जाएंगे। प्रदर्शन के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रदर्शन में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 500 से अधिक किसान अपनी जान गवां चुके हैं। सरकार शहीद किसानों के लिए अब तक दो शब्द नहीं बोली है। सरकार केवल किसानों को बदनाम करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि किसानों ने अब आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद ही किसान घर वापसी करेंगे। धरने को किसान सभा के नेता धर्मचंद घुघेरा, डॉ.रघुवीर सिंह, सोहनपाल, रोशनलाल कुंडू, चंदरमुनि धतीर, नरेंद्र गहलब, किशन चंद शर्मा धतीर, बीधू सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर बीर सिंह औरंगाबाद, करतार औरंगाबाद, लखनपाल जोधपुर, जगदीश रावत ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed