फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers will celebrate Betrayal Day on 31st, on the call of United Kisan Morcha, will stage a sit-in in the Small Secretariat

31 को विश्वासघात दिवस मनाएंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लघु सचिवालय में देंगे धरना

Sun, 30 Jan 2022 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers will celebrate Betrayal Day on 31st, on the call of United Kisan Morcha, will stage a sit-in in the Small Secretariat
पलवल में विश्वासघात दिवस के लिए किसानों से संपर्क करते किसान नेता - फोटो : Palwal
पलवल। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दिए गए लिखित आश्वासन के बाद भी संयुक्त किसान मोर्चा पलवल ने सोमवार को विश्वासघात दिवस मनाने का निर्णय लिया है। मांगें पूरी न होने के विरोध में मोर्चा द्वारा लघु सचिवालय में विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा। विश्वासघात दिवस को कामयाब बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने रविवार को गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया और लघु सचिवालय पहुंचने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

गांवों में किसानों से संपर्क करने पहुंचे मोर्चा के वरिष्ठ नेता मास्टर महेंद्र चौहान, धर्मचंद घुघेरा, उदय सिंह सरपंच, ताराचंद, सोहनपाल, राजकुमार ओलिहान घुघेरा, रूपराम तेवतिया, नरेंद्र सहरावत, बीधूसिंह ने गांव अलावलपुर, जनौली, धतीर, घुघेरा, अल्लीका में किसानों से अपील की है कि वे सोमवार सुबह करीब 11 बजे किसान गुर्जर धर्मशाला कुसलीपुर में पहुंचे। वहां से एकत्रित होकर लघु सचिवालय जाएंगे तथा शाम 4 बजे तक धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने 9 दिसंबर 2021 को लिखित चिट्ठी के माध्यम से किसानों की अन्य लंबित मांगों को पूरा करने का जो आश्वासन दिया था, उस पर सरकार खरी नहीं उतरी है।
विज्ञापन

ब्लाक समिति के सदस्य राजकुमार ओलिहान और उदय सिंह सरपंच ने बताया कि कि सरकार को अपने वादे पूरा करना चाहिए। सरकार को नहीं भूलना चाहिए कि आंदोलन अभी स्थगित हुआ है, खत्म नहीं। उन्होंने बताया कि कल स्थानीय समस्याओं के लिए उपायुक्त को एक ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें सेम की समस्या, अधिक बारिश होने से किसानों की हुई फसल की बर्बादी का मुआवजा, विशेष गिरदावरी करने की मांग, मवेशियों की समस्या आदि क्षेत्रीय समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed