फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers to parade on Rajpath with thousands of tractors

हजारों ट्रैक्टरों के साथ राजपथ पर परेड करेंगे किसान

Mon, 25 Jan 2021 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers to parade on Rajpath with thousands of tractors
पलवल। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली परेड में ट्रैक्टरों के साथ शामिल होने की किसानों ने तैयारियां पूरी कर ली है। मंगलवार को पलवल से हजारों की संख्या में ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग से बदरपुर बॉर्डर होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेंगे। सुबह 9 बजे धरना स्थल से ट्रैक्टर परेड शुरू कर दी जाएगी। हजारों की संख्या में ट्रैक्टर फरीदाबाद पहुंचेंगे, वहां से फरीदाबाद के किसान शामिल होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर पिछले 54 दिनों से जारी धरने में ट्रैक्टर परेड को लेकर तैयारियां की गईं। गांवों की हिसाब से किसानों ने ट्रैक्टरों की संख्या लिखवाई। बड़े-बड़े गांव औरंगाबाद, मीतरौल, बहीन, नांगल जाट, अलावलपुर, जनौली से 100-100 ट्रैक्टर शामिल होंगे। इसके अलावा प्रत्येक गांव से कम से कम 10 ट्रैक्टर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाल के हिसाब से ट्रैक्टर लाने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। धरने की अध्यक्षता चौहान पाल पंच जयनारायण चौहान जबकि संचालन रूपराम तेवतिया ने किया। इस मौके पर किसान सभा पलवल के अध्यक्ष धर्मचंद, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामनारायण कुरेरिया, छतीसगढ से आए पवित्र घोष, गुलाब सिंह रावत, हरचंदी लालपुर, नीना शर्मा, तोताराम चिरवाड़ी, मस्ताना, दुर्गाप्रसाद परिंदा उड़ीसा, दवेंद्र सिंह भरतपुर, गगन सिंह मध्य प्रदेश, मान सिंह कोठारी उज्जैन, लाला डागर धतीर, समुंद्र औरंगाबाद, राहुल तंवर, रणधीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आगरा और मध्य प्रदेश के किसानों ने की भूख हड़ताल
सोमवार को आगरा व मध्य प्रदेश के किसानों ने भूख हड़ताल जारी रखी। इसमें आगरा निवासी श्रीलाल तोमर, थान सिंह सोगरवाल, श्रीपाल चौधरी, छोटू सिंह, शौकत खान, लाल मोहम्मद, सलीम, बेटू, जहीर, शिशुपाल सिंह परमार ललितपुर, बलवंत डांगे रामसेन मध्य प्रदेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टरों को सजाकर किया जा रहा तैयार
दिल्ली तक निकाले जाने वाली परेड को लेकर किसानों को खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। किसान अपने ट्रैक्टरों को सजा रहे हैं। पाइप वेल्डिंग करवाकर तिरंगा झंडा लगवाया गया है। वहीं ट्रॉलियों कको भी फूलों से सजाया गया है।
फरीदाबाद में हुई बैठक में शामिल हुए किसान नेता
गणतंत्र दिवस पर निकाले जाने वाली ट्रैक्टर परेड के रूट मैप को लेकर सोमवार को फरीदाबाद सचिवालय में बैठक हुई। इसमें फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त, जिला उपायुक्त, पलवल जिला उपायुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की। पलवल से संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, रतन सिंह सौरोत, मास्टर महेंद्र चौहान, केपी सिंह, सरदार सौदान सिंह, ऋषिपाल चौहान, मूलचंद बड़गुर्जर, जफर यदुवंशी सहित अन्य ने हिस्सा लिया। राष्ट्रवादी विचार मंच के अध्यक्ष स्वामी श्रद्धानंद ने बताया कि बैठक में अधिकारी बदरपुर बॉर्डर तक परेड करने के लिए कह रहे हैं जबकि किसान में दिल्ली में प्रवेश करना चाहता है। उन्होंने बताया कि किसान हर हाल में दिल्ली में प्रवेश करेगा। दिल्ली पुलिस से इस बारे में शीर्ष नेताओं की बातचीत जारी है।
लंगर में सेवा दे रहे दुलेपुर के 25 किसान
खादर क्षेत्र के गांव दुलेपुर के 25 किसान लंगर में अपनी सेवा दे रहे हैं। इनमें 10 महिला किसान भी शामिल है। इनमें दलबीर सिंह, ताराचंद, जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, बख्तावर कौर, निंदो कौर, कश्मीरा कौर, मक्की कौर सहित अन्य शामिल है। ये सभी किसान पंजाब के बटाला निवासी बाबा सुखवंत सिंह के नेतृत्व में लंगर में पहुंच रहे है। बाबा सुखवंत सिंह ने बताया कि पंजाब से उनके परिवार के कुछ लोग यहां आकर बस गए थे, जैसे ही उन्हें किसान आंदोलन के बारे में पता चला तो अपनी सेवा देने के लिए पहुंच गए।

पंजाब से दौड़ लगाकर धरने में पहुंचे जोगेंद्र सिंह
पंजाब के पटियाला स्थित गांव टैठल के ईसरसर गुरुद्वारा से रिटायर्ड सूबेदार जोगेंद्र सिंह दौड़कर किसानों को समर्थन देने पहुंचे। पटियाला साहेब गुरुद्वारा की ओर से बाबा लखबीर सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, बाबा जयमल सिंह व बाबा बलवीर सिंह ने जोगेंद्र सिंह का स्वागत किया। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि वे 21 जनवरी को पटियाला से चले थे। पहले दिन वे 70 किलोमीटर की दूरी तय कर पंजाब के ही डांड कस्बे में अपने मित्र के पास रुके। 22 जनवरी को वे दौड़ते हुए 65 किलोमीटर दूर करनाल टोल नाका पर पहुंच गए। 23 जनवरी को वे 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सोनीपत पहुंच गए। 24 जनवरी को उन्होंने सिंघु बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। 24 जनवरी की शाम को वे वहां से कार में पलवल पहुंचे। उनके साथ रिटायर्ड सूबेदार बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, तरसेम सिंह व मुखत्यार सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed