{"_id":"6a73863470f94f6e530cd304","slug":"farmers-awareness-camp-at-the-grain-market-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114282-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अनाज मंडी में किसान जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अनाज मंडी में किसान जागरूकता शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नई फसल सीजन की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को स्थानीय अनाज मंडी में मार्केट कमेटी की ओर से किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मार्केट कमेटी के चेयरमैन महादेव पहलवान ने की। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर मंडी व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर को संबोधित करते हुए चेयरमैन महादेव पहलवान ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को पूरी तरह सूखा कर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि समय पर फसल का पंजीकरण कराना और मंडी में प्रवेश से पहले गेट पास बनवाना आवश्यक है। इससे खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम बनी रहती है तथा किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ता। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविरों का उद्देश्य किसानों को समय रहते सही जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि खरीद सीजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर के अंत में किसानों से निर्धारित नियमों के अनुसार ही मंडी में फसल लाने और सरकारी व्यवस्थाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याण योजनाओं की भी जानकारी दी और कहा कि पात्र किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। साथ ही किसानों से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मार्केट कमेटी कार्यालय से संपर्क करने की अपील की।
शिविर के दौरान अधिकारियों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा फसल खरीद प्रक्रिया, पंजीकरण, दस्तावेजों और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की विस्तार से जानकारी दी। किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।