{"_id":"601c2d8f8ebc3ed1b53d7432","slug":"farmers-arrived-by-bullock-cart-in-support-of-the-movement-palwal-news-noi5637748135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन के समर्थन में बैलगाड़ी से पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन के समर्थन में बैलगाड़ी से पहुंचे किसान
विज्ञापन
पलवल। केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर दोबारा शुरू किए धरने के चौथे दिन विभिन्न पालों ने समर्थन दिया। चौहान पाल के किसान बैलगाड़ी और ट्रैक्टरों में धरना स्थल पर पहुंचे। भूडेर पाल के सैकड़ों किसान जुलूस निकालते हुए धरना स्थल पर पहुंचे, वहीं सहरावत पाल ने धरने पर पहुंचकर तंबू लगा दिया। बारिश के मौसम को देखते हुए पंडाल को वाटर प्रूफ कर दिया गया, वहीं लंगर बनाने के लिए टिन शेड लगाने का काम पूरा कर लिया। बृहस्पतिवार को अटोहां चौक के समीप आयोजित धरने की अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह चांदहट ने की, जबकि संचालन रूपराम तेवतिया ने की। धरने का नेतृत्व 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने किया। स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती ने बताया कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शहीद होने वाले 85 प्रतिशत युवक किसान परिवारों से थे। सरकार किसान विरोधी काले कानूनों को वापस ले इसी में भलाई है। धरने को इनेलो नेता महेंद्र सिंह चौहान, रतन सिंह सौरोत, जगजीत कौर पन्नू, उदय वीर सहरावत, यशपाल मावई, उदय सिंह फिरोजपुर, मास्टर महेंद्र चौहान, लाला डागर, राजेश रावत बहीन, पंडित देवदत्त शर्मा, हीरालाल बठैन, प्रेम दलाल, बीरसिंह मेंबर, दलवीर डागर ने संबोधित किया। बृहस्पतिवार को कोसीकलां के किसान भी धरने को समर्थन देने पहुंचे।
भाजपा सरकार किसान विरोधी
होडल के पूर्व विधायक उदयभान ने कहा कि कृषि कानूनों को लागू कर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह किसान विरोधी है। कोरोना काल में किसान विरोधी कानून लागू करना सरकार की मंशा को साफ दर्शा रहा है।
बैलगाड़ी लेकर पहुंचे चौहान पाल के किसान
अंग्रेजी शासन काल में लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में चले आंदोलन की याद उस समय ताजा हो गई, जब चौहान पाल के किसान बैलगाड़ी में बैठक कर धरना स्थल पर पहुंचे। बैलगाड़ी पर किसानों ने तिरंगा लगाए हुए थे तथा बैलों के सिर पर पगड़ी बांधी हुई थी। आज के समय में बैलगाड़ी पर आए किसान आकर्षण का केंद्र बन गए। लोगों ने बैल गाड़ी के साथ फोटो खिंचवाने शुरू कर दिए। बैलगाड़ी मीतरौल गोशाला की तरफ से लाई गई थी।
विज्ञापन
-----
अन्नदाता के संग में मत खोटा व्यवहार करो
.....रागनी गायक पवन डागर बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अन्नदाता किसान के संग में मत खोटा व्यवहार करो, बेड़ा होजा गर्क तुम्हारा, मतना अत्याचार करो रागनी के माध्यम में किसानों में जोश भरने का काम किया।
------
बिजली, पानी व टॉयलेट की सुविधा
किसानों व प्रशासन की आपसी सहमति से दोबारा शुरू हुए धरने में प्रशासन ने अपना वादा पूरा किया है। प्रशासन की ओर से किसानों को बिजली व पानी की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई, वहीं धरना स्थल के समीप की मोबाइल टॉयलेट भी रखवा दिए हैं। किसानों ने प्रशासन से मौके पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती व कूड़े को उठवाने की भी मांग की है।
लंगर बनाने के लिए लगाया गया टिन शेड
धरना स्थल पर लंगर बनाने के लिए टिन शेड लगाने का काम पूरा कर लिया है। अब बारिश में लंगर बनाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके साथ ही सभा के पांडाल को भी वाटर प्रूफ कर दिया गया। किसानों को बिठाकर भोजन कराने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। किसान समिति का कहना है कि धीर-धीरे सुविधाओं में और ज्यादा इजाफा किया जाएगा।