फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Family went to celebrate Diwali, thieves stole cash and jewellery

Palwal News: दिवाली मनाने गया परिवार, चोरों ने उड़ाए नकदी-जेवर

Fri, 24 Oct 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 24 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Family went to celebrate Diwali, thieves stole cash and jewellery
-कृष्णा कॉलोनी में देर रात ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की जांच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर के कृष्णा कॉलोनी में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना तब हुई जब मकान मालिक परिवार सहित दिवाली मनाने अपने पैतृक गांव खांबी गया हुआ था। चोरों ने रात के अंधेरे में मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारियों के ताले तोड़ते हुए घर में रखी नकदी व आभूषण चोरी कर लिए।

शिकायतकर्ता जयप्रकाश ने कैंप थाना पुलिस को बताया कि उनके ताऊ हरिश्चंद्र का मकान उनके घर के पास ही स्थित है। ताऊ का बेटा जितेंद्र अपने परिवार के साथ खांबी गांव गया हुआ था, जिसके कारण घर पर ताला लगा था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब 12 बजकर 55 मिनट पर दो युवक मकान के पास आते और ताले तोड़कर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। गांव से लौटने पर जितेंद्र ने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि चोर 60 हजार रुपये नकद, आठ सोने की अंगूठियां, एक कंठी, एक गले का सेट, एक पुरुषों की चेन, झुमकी, आठ जोड़ी चांदी की पायल और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। जयप्रकाश की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed