{"_id":"68c06333400e80e0e500f9f5","slug":"fake-firing-case-weapon-provider-also-arrested-palwal-news-c-24-1-gr11004-117665-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फायरिंग प्रकरण : हथियार उपलब्ध कराने वाला भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फायरिंग प्रकरण : हथियार उपलब्ध कराने वाला भी गिरफ्तार
Tue, 09 Sep 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
पलवल। गेलपुर गांव में साजिश के तहत पीड़ित बनकर खुद की गई फायरिंग मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले सोर्स आरोपी सौरभ उर्फ बिच्छू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और साजिश में शामिल अन्य दो आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं। वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई है।
सदर थाना क्षेत्र में 2 और 3 मई को लोकेश नामक युवक पर दो बार फायरिंग हुई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी सौरव और हिमेश ने अपने साथी उमेश के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी सूचना दी। क्राइम ब्रांच ने उमेश, मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ लोकेश तथा हथियार उपलब्ध कराने वाले सौरभ उर्फ बिच्छू को गिरफ्तार कर अवैध पिस्तौल बरामद की और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा।