Hindi News
›
Haryana
›
Palwal News
›
Expressed displeasure over not getting job in university, villagers held Mahapanchayat in village Dudhaula, MLA gave assurance
{"_id":"62093cb6cef7013a635fa0c8","slug":"expressed-displeasure-over-not-getting-job-in-university-villagers-held-mahapanchayat-in-village-dudhaula-mla-gave-assurance-palwal-news-noi632092228","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में नौकरी नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, गांव दूधौला में ग्रामीणों ने की महापंचायत, विधायक ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में नौकरी नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, गांव दूधौला में ग्रामीणों ने की महापंचायत, विधायक ने दिया आश्वासन
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
पलवल के गांव दूधौला में पंचायत को संबोधित करते विधायक नयनपाल रावत
- फोटो : Palwal
Link Copied
पलवल। गांव दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नौकरियों और दाखिलों में आरक्षण के लिए अब ग्रामीण लामबंद होने लगे हैं। इसे लेकर रविवार को ग्रामीणों ने महापंचायत की। इसमें विश्वविद्यालय में अब तक एक भी ग्रामीण को नौकरी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। पंचायत में विधायक नयनपाल रावत भी पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की बातों को सुना। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि देश की पहली कौशल यूनिवर्सिटी के लिए ग्राम पंचायत ने लगभग 90 एकड़ जमीन निशुल्क में सरकार को दी थी। सरकार ने ग्रामीणों से उनके बच्चों को यूनिवर्सिटी में नौकरी और दाखिले में आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस वायदे को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में बच्चों को ग्रुप सी और डी की नौकरी दिलाने के लिए उन्होंने विधायक नयनपाल रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले उनके बच्चे पंचायत की जमीन को पट्टे पर लेकर खेती-बाड़ी करते थे और घर का पालन पोषण हो जाता था, लेकिन अब जमीन भी विश्वविद्यालय को दे दी है तो उनके लिए रोजगार का संकट भी पैदा हो गया है। उन्होंने विधायक नयनपाल रावत से गुहार लगाई है कि मुख्यमंत्री तक उनकी बात को पहुंचाएं और उन्हें उनका हक दिलाएं। उन्होंने कहा कि गांव की पंचायत ने रेनिवेल योजना के तहत भी जमीन दान में दी है। इसलिए उन्हें इस योजना में पानी भी मुफ्त दिया जाए। साथ ही स्टाफ कर्मी भी उनके गांव से ही हों। विधायक ने विश्वास दिलाया कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करेंगे और उन्होंने पहले भी इस मामले को लेकर विधानसभा में बात उठाई थी। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। रावत ने गांव के विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपये की घोषणा भी की। इस अवसर पर बीर चंद पहलवान, रमेश शास्त्री, नरेश पंडित, सोहन पाल, गजराज, करतार, लाल सिंह, करतार, बिजेंद्र, हुकम, नत्थी सरपंच, डिप्टी, ज्ञान कौशिक, दिगंबर चौधरी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।