फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Eviction... Illegal occupation not removed despite court orders

Palwal News: बेदखली... अदालत के आदेशों के बावजूद नहीं हटाया अवैध कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Eviction... Illegal occupation not removed despite court orders
सीएम विंडो पर की शिकायत, मामले में लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव गढ़ी विनोदा के मुख्य रास्ते पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए अदालत के आदेशों के बावजूद प्रशासनिक उदासीनता बनी रही। गांव निवासी ने आखिरकार मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है।

हथीन उपमंडल के गांव गढ़ी विनोदा में एक रास्ते पर कई वर्षों से प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस संबंध में हथीन की सहायक कलेक्टर अदालत ने 16 सितंबर 2020 को आदेश जारी कर अवैध कब्जाधारियों को बेदखल करने के निर्देश दिए थे। इसके खिलाफ हरिसिंह, सत्यनारायण और महावीर ने जिला कलेक्टर की अदालत में अपील की, जिसे 22 अक्टूबर 2020 को खारिज कर दिया गया। अदालत के दो बार स्पष्ट आदेशों के बावजूद प्रशासन ने अब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया है। इस कारण गांव के मुख्य रास्ते से आम लोगों का निकलना मुश्किल होता जा रहा है और पशुओं को निकालने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी कुलदीप ने प्रशासनिक निष्क्रियता से तंग आकर मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत (क्रमांक 044556) दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने कार्यकारी अभियंता को अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई कर रास्ते को आमजन के लिए मुक्त कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed