{"_id":"6a29bdfb331b302ec90c3a2a","slug":"ensure-quality-in-development-works-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112711-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद नूंह ज्योति ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को इनका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने कहा कि जिला के समग्र विकास के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं का समय रहते समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों से विकास परियोजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने तथा कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न आधारभूत ढांचा विकास कार्यों, जनसुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसके लिए सभी विभागों को उत्तरदायित्व एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
फोटो: अधिकारियों को दिशा-निर्देश देती एडीसी ज्योति।