फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Encroachment in the camp market increases problems

कैंप मार्केट में अतिक्रमण ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 07 Feb 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in the camp market increases problems
पलवल। शहर के मुख्य बाजार जवाहर नगर कैंप मार्केट में अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। एक तरफ रेहड़ी व पटरी वालों का कब्जा तो दूसरी तरफ दुकानदारों द्वारा सड़कों पर लगाए सामानों से पैदल चलना भी मुश्किल है। वहीं सब कुछ जानने के बाद भी नगर परिषद के अधिकारी इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

जवाहर नगर कैंप मार्केट बेहद व्यस्त बाजार है। हर समय सैकड़ों लोग खरीदारी करते दिखते हैं। यहां कैंप के अलावा न्यू कालोनी, ओमेक्स सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आते हैं। वहीं दूसरी तरफ बाजार में रेहड़ी-पटरी वालों ने कब्जा कर रखा है। वहीं दुकानदार भी अपने दुकानों के सामानों को बाहर ही लगाए रहते हैं। वहीं बाजार में आने वाले लोग भी अपने वाहनों को उल्टा-सीधा खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
कैंप मार्केट में अतिक्रमण के कारण चलना भी मुश्किल है। कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - नवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप मार्केट के अतिक्रमण ने बाजार की सूरत बिगाड़ दी है। बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल है। नगर परिषद के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। इस बारे में उपायुक्त से शिकायत की जाएगी। - राजाजी पेंटर

जवाहर नगर कैंप मार्केट सहित शहर के अन्य बाजारों से भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। ऐसा करने वालों को पहले नोटिस दिया जाएग, उसके बाद भी अगर अतिक्रमण न हटाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी। - इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed