{"_id":"5ce3fd5abdec22073964f6dd","slug":"encounter-between-badass-and-police-in-palwal-palwal-news-noi439136564","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ से कार लूटकर लाए बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ से कार लूटकर लाए बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ से कार लूटकर लाए बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़
- स्थानीय लोगों और जिला पुलिस टीम के सहयोग से पकड़े दो बदमाश, दो हुए फरार
- पकड़े बदमाशों को बहादुरगढ़ पुलिस ले गई अपने साथ, पलवल में कोई मामला दर्ज नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। बहादुरगढ़ से जीपीएस लगी एक कार को लूटकर ला रहे बदमाशों को पुलिस ने यहां राजमार्ग पर पुलिस लाइन के समीप धर दबोचा। अपने आप को घिरता देख बदमाश कार को गड्ढे में उतारकर खेतों में घुस गए और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होते देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसे देख दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते होडल की तरफ भाग गए तथा एक बदमाश गलती से पुलिस लाइन में कूद गया। वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने एक बदमाश को खेतों में तथा एक को पुलिस लाइन से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने जब पुलिस पर फायरिंग की तो एक गोली खेतों में खड़ी जेसीबी के शीशे में लगी।
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे फुलवाडी गांव के मोड़ के पास स्थित पुलिस लाइन के सामने अचानक एक कार तेज गति में आई तथा खेतों की तरफ मुड़ गई। लोगों को लगा कि कार अनियंत्रित होकर घूम गई है लेकिन तभी पीछे से पुलिस की गाड़ी आ गई और उसमें से पुलिस कर्मी तेजी से निकले। इतनी देर में ही कार में से चार लोग निकले तथा खेतों की तरफ दौड़ लिए। पुलिस ने जब खेतों की तरफ भागते इन बदमाशों का पीछा करना शुरू किया तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर राजमार्ग पर भी वाहन रुक गए तथा खेतों में काम कर रहे लोग भी वहां पहुंच गए। बाद में पुलिस के साथ लोगों को खेतों में आते देख बदमाशों में से एक बदमाश पुलिस लाइन में कूद गया। जबकि दो मौके का लाभ ले होडल की तरफ भाग गए। इस दौरान लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहां इस मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी आ गई तथा पुलिस लाइन में घुसे दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना में कार्यरत एसआई मोहम्मद इदरीस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पुलिस लाइन के समीप बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो पता चला कि चारों बदमाश कार को लूटकर लाए थे और कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। जीपीएस के जरिये ही बहादुरगढ़ सीआईए पुलिस टीम पीछा कर रही थी। यहां आकर बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख कार को सड़क से नीचे उतारकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों में भागने निकलेे। पकड़े गए दोनों बदमाशों को बहादुरगढ़ सीआईए टीम के हवाले कर दिया गया। पलवल पुलिस ने इस मामले में पलवल में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।