{"_id":"6aa98bd61b11928cef055541","slug":"emphasis-on-providing-legal-aid-through-digital-means-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115537-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डिजिटल माध्यम से कानूनी सहायता पहुंचाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डिजिटल माध्यम से कानूनी सहायता पहुंचाने पर जोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से मंगलवार को लघु सचिवालय नूंह में दिशा 2.0 योजना के तहत टेली-लॉ सेवाओं को लेकर अधिकारी-स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में करीब 150 अधिकारियों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) प्रतिनिधियों, ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई), पैनल अधिवक्ताओं, न्याय सहायकों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता न्याय विभाग के संयुक्त सचिव (एक्सेस टू जस्टिस) सुरेश कुमार और नूंह के एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने की। इसका उद्देश्य ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के नागरिकों तक तकनीक के माध्यम से कानूनी जानकारी एवं सहायता पहुंचाने तथा संबंधित विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में दिशा 2.0 योजना की जानकारी देते हुए टेली-लॉ, न्याय बंधु, कानूनी साक्षरता एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम तथा विधि-संजीवनी जैसी पहलों के माध्यम से न्याय तक पहुंच मजबूत करने पर चर्चा की गई।