{"_id":"5739a5164f1c1b2a4aac73d8","slug":"elections-30-booth-susceptible","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: 30 बूथ अतिसंवेदनशील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: 30 बूथ अतिसंवेदनशील
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 16 May 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
वोटिंग की हो चुकी है पूरी तैयारियां
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के लिए पुलिस विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। नगर परिषद के 30 वार्डों के लिए होने वाले चुनावों के लिए 108 बूथों पर सुरक्षा व निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी 540 पुलिसकर्मियों के जिम्मे रहेगी। 140 होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
शहर के नगर परिषद चुनाव 22 मई को हैं। परिषद में कुल 31 वार्ड हैं। वार्ड नंबर 21 का चुनाव निर्विरोध हो जानेे के बाद अब 30 वार्डों में मतदान होगा। इन वार्डों के लिए बनाए गए कुल 108 बूथों में से 30 बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इसके अलावा 48 बूथ ऐसे हैं जो संवेदनशील हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण हो सकें। शांतिपूर्वक चुनाव के लिए पुलिस विभाग ने वार्डों को कई जोन में बांटकर अपने-अपने इलाके में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। कैंप थाना पुलिस ने एसएचओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में जवाहर नगर कैंप, न्यू कॉलोनी, मोहन नगर, शमशाबाद, इस्लामाबाद सहित दर्जनों कॉलोनियों व नप की सीमा से जुड़े इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
----
ये बूथ हैं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील :
पुलिस द्वारा घोषित अतिसंवेदनशील बूथों की श्रेणी में बूथ नंबर एक, दो, तीन, चार, सात, आठ, नौ, 10, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 26, 27, 46, 47, 48, 49, 54, 83, 84, 85 व 86 को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा संवेदनशील बूथों में 5, 6, 11, 12, 20, 21, 22, 23, 24, 4, 41, 42, 43, 44, 45, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 64, 65, 66, 67, 68, 69, 73, 74, 75, 76, 82, 87, 88, 89, 90, 91, 92, 93, 94, 100, 101, 102, 103, 104 व 105 शामिल हैं।
----
चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस तत्पर है। चुनाव के दिन डीएसपी व इंस्पेक्टर मौके की पल-पल की सूचना लेते रहेंगे। सभी डीएसपी को उनका एरिया बांट दिया गया है। शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर नाके भी लगाए गए हैं। संदिग्ध लोगों से शहर में प्रवेश करने से पहले पूछताछ की जाएगी।
-राजेश दुग्गल, एसपी, पलवल।