फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Eight-year-old girl dies of fever in village Bhendoli

गांव भेंडोली में बुखार से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old girl dies of fever in village Bhendoli
होडल। क्षेत्र में जानलेवा डेंगू बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू बुखार से हुई मौत को झुठलाने में जुटा हुआ है। कस्बा हसनपुर गांव भेंडोली निवासी दिनेश कुमार की आठ वर्ष की बेटी तनु की बुखार से मौत हो गई। क्षेत्र में लगातार हो रही बच्चों की मौतों से बच्चों के माता-पिता में दहशत हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चरण गोपाल ने बताया कि डेंगू से मौत का कोई मामला हमारी जानकारी में नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया सहित अन्य वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। जिसके बचाव को लिए शहर और देहात क्षेत्र में फॉगिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के उलट डेंगू बुखार से अब तक दो दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी है। भेंडोली निवासी मृतक बच्ची के पिता दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी तनु को एक दिन पहले बुखार आया उन्होंने गांव में उपचार कराया, जिससे वह ठीक नहीं हुई, दूसरे दिन टेस्ट करवाए गए जिसमें उनकी बेटी के प्लेट्लेट्स कम होने के साथ डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान दूसरे दिन ही बच्ची की मौत हो गई। क्षेत्र में हो रही बच्चों की मौत के मामले में सरकार व स्वास्थ्य विभाग कोई कुछ बोलने को तैयार नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed