फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   eight were dead by fever

रहस्यात्मक बुखार से 15 दिन में जा चुकी है आठ की जान

Sun, 28 Aug 2016 04:12 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 28 Aug 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
eight were dead by fever

खंड के गांव घुड़ावली में एक पखवाडे़ के अंदर रहस्यात्मक बुखार से दो वयस्कों सहित आठ की मौत हो गईं हैं। जिसे लेकर गांव के लोग सकते में हैं व डरे हुए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग का रवैया लापरवाही पूर्ण बना हुआ है। आठ मौत होने के बावजूद एक भी मेडिकल अफसर ने गांव में जाकर चिकित्सा का प्रबंध तक नहीं किया है। मामले की शिकायत एसडीएम से भी की गई है। 

विज्ञापन


गांव के निवासी एवं ब्लॉक समिति के पूर्व सदस्य अजमल खान ने बताया कि गांव में संदिग्ध बुखार से मुबीन उम्र 55 साल, बस्सन उम्र 50 साल दो वयस्कों एवं छह बच्चे शौकीन, रफीक, आईशा, अहसान, रियाज और आदिल की मौतें हुई हैं। गांव में अभी भी सैकड़ों लोग चारपाईयों पर ज्वर की वेदना से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


गांव की सरपंच राज्यवेंद्र कौर ने बताया कि गांव में ज्वर मलेरिया के भारी संख्या में मरीज हैं। इस बारे में हथीन खंड के अस्पताल की एसएमओ रेखा सिंह का कहना है कि भयभीत होने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरों का अभाव जरूर है, लेकिन इसकी वजह से लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की चिकित्सा का भरोसा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर मेडिकल अफसर जोकि जिले की डिप्टी सीएमओ के पद पर भी हैं, वे पलवल जिला मुख्यालय पर बैठकर लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा तो दिला रहीं हैं। परंतु मौके पर कोई भी मेडिकल अफसर नहीं पहुंचा है। वहीं जिला सिविल सर्जन ने शनिवार शाम को अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनके संज्ञान में अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर ऐसा है तो यह बहुत बड़ी बात है, टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed