{"_id":"179bf701ce5127338974d25be460423e","slug":"dumper-crashes-into-bike-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 02 Nov 2013 06:44 PM IST
विज्ञापन
दीवाली मनाने घर जा रहे दंपत्ति का नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और दो बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार व शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जिला जालौन (यूपी) के गांव नियातपुर निवासी कमल सिंह बल्लभगढ़ कंपनी में नौकरी करता है। कमल सिंह काफी समय से बल्लभगढ़ में रह रहा है।
शनिवार को अपनी पत्नी रचना देवी, एक वर्ष के बेटे प्रियांशु व दो वर्ष की बेटी प्राची के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। जब वह पलवल-आगरा चौक के निकट पहुंचे, तभी डंपर ने बाइक में साइड मार दी। हादसे में रचना की मौत हो गई, जबकि प्राची, प्रियांशु व कमल घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। खबर लिखे जाने तक कैंप थाना पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कमल सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया गया।