फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Due to old rivalry, fight and accident, uncle and nephew serious

Palwal News: पुरानी रंजिश के चलते मारपीट व एक्सीडेंट, चाचा-भतीजा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Due to old rivalry, fight and accident, uncle and nephew serious
हसनपुर। शाम करीब 5 बजे 24 दिसंबर 2024 को जिले के बिलौचपुर गांव निवासी रूपलाल के भाई सतवीर और बेटे संतराम एक सड़क हादसे और जानलेवा हमले का शिकार हो गए। चाचा-भतीजा दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हसनपुर-काशीपुर रोड के पास एक खड़ी गाड़ी के पास से गुजरे। तभी रंजिश में गाड़ी में बैठे आरोपियों तूहीराम, रामफूल, कर्मचंद, सुरेंद्र और अन्य ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड, डंडों और हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में संतराम के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सतवीर की आंख, छाती और घुटनों पर गंभीर चोटें आईं। रूपलाल ने शिकायत में आरोपियों पर जानलेवा हमला, लूटपाट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed