{"_id":"65df6b23317e963d70073248","slug":"due-to-farmer-movement-even-passengers-are-not-going-to-chandigarh-buses-canceled-palwal-news-c-26-1-gnd1001-21335-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: किसान आंदोलन के कारण यात्री भी नहीं जा रहे चंडीगढ़, बसें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: किसान आंदोलन के कारण यात्री भी नहीं जा रहे चंडीगढ़, बसें रद्द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। किसान आंदोलन के चलते अंबाला के शंभू बॉर्डर बंद होने की वजह से चंडीगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या की कम हो गई है। बुधवार को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ रूट पर चलाने के लिए बस को काउंटर पर लगाया था। दो घंटे काउंटर पर बस लगने के बाद भी दो सवारी ही सफर करने के लिए बैठी थीं। इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर बस को चंडीगढ़ रूट से रद्द करके आगरा रूट पर रवाना कर दिया।
13 फरवरी से किसान आंदोलन के चलते अंबाला स्थित शंभू बॉर्डर को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से 12 घंटे में वापस आने वाली चंडीगढ़ की बस, अब 18 से 20 घंटे की देरी से चल रही है। इससे यात्रियों के साथ चालक व परिचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से अभी डिपो से सुबह चार बजे तक तीन बसों को चंडीगढ़ रूट पर भेजा जा रहा है। इसके अलावा 5 बजे के बाद व दोपहर के समय जाने वाली सभी चंडीगढ़ रूट की बसों को बंद कर दिया गया है। किसान आंदोलन की वजह से चंडीगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इसी के चलते बुधवार को 10 बजे चंडीगढ़ रूट पर बस को चलाने के लिए काउंटर पर लगाया गया।
दो घंटे काउंटर पर लगने के बाद मात्र दो सवारी चंडीगढ़ रूट पर जाने के लिए आई, जोकि दिल्ली तक जाने वाली थीं। दो घंटे काउंटर पर लगाने के बाद सवारियां न होने की वजह से अधिकारियों के आदेश पर 12 बजे चंडीगढ़ रूट से बस को रद्द करके आगरा रूट पर रवाना कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि आंदोलन की वजह से यात्रियों की संख्या भी काफी कम हो गई है। इसलिए इन रूटों पर दिन के समय बसों का संचालन अस्थाई तौर पर बंद किया हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -
इस समय चलती थीं बसें
डिपो से पहले बस सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना होती है। उसके बाद सुबह 3 बजकर 50, सुबह 4 बजे, सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर, सुबह 5 बजे, सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर, सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर, सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर, सुबह 10 बजे, दोपहर को 12 बजे , दोपहर को 2 बजकर 30 मिनट पर संचालित की जाती थी। बॉर्डर सील होने की वजह से अब सिर्फ सुबह चार बजे से 3 बस को रवाना कर दिया जाता है। इन बसों में प्रतिदिन करीब 1000 यात्री सफर करते हैं।
-- -
वर्जन
बुधवार को दो घंटे काउंटर पर लगाने के बाद भी सवारी नहीं आई। जिसके चलते बस को चंडीगढ़ रूट से रद्द करके आगरा रूट पर रवाना कर दिया।
- लेखराज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो