पलवल में बेटे की हैवानियत: 65 साल की मां की ईंट से वार करके ले ली जान, नशे में वारदात को अंजाम देकर भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल के कैंप थाना क्षेत्र के शमशाबाद इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक ने अपनी 65 वर्षीय मां की ईंटों से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
मृतका की पहचान गरजना (65) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आरोपी नानक अपनी मां के साथ शमशाबाद क्षेत्र में रहता था। परिजन पायल के अनुसार, पिछले एक-दो दिनों से घर में लगातार झगड़ा चल रहा था। आरोपी बेटा शराब के नशे में अक्सर विवाद करता रहता था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।