फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Drug smuggler including smack caught, on remand for 2 days

Palwal News: स्मैक सहित नशा तस्कर काबू, 2 दिन के रिमांड पर

Sat, 02 Aug 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 02 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler including smack caught, on remand for 2 days
पलवल। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 65 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ शाहनवाज नामक नशा तस्कर को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एएसआई सिराजुद्दीन के नेतृत्व में टीम थाना मुंडकटी क्षेत्र के रायदासका मोड़ पर मौजूद थी कि गुप्त सूचना मिली कि शाहनवाज निवासी काशीराम नगर, उत्तर प्रदेश, बंचारी में स्मैक बेचने आया है और गंदे नाले के पास खड़ा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। नोडल अधिकारी एईटीओ गौरव रंजन की उपस्थिति में की गई तलाशी के दौरान आरोपी की कमर की जेब से पॉलिथीन में 65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में थाना मुंडकटी में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेशकर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed