Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Driving the wrong way on the road puts lives at risk.

Palwal News: सड़क पर उल्टी चाल, जिंदगी दांव पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Driving the wrong way on the road puts lives at risk.
यू-टर्न से बचने और जल्द पहुंचने की होड़ में खुद के साथ दूसरों की जान भी डाल रहे जोखिम में
विज्ञापन

डीसी आवास के सामने हाईवे कट सहित कई सड़कों पर दिखती है लापरवाही
10 माह में 1750 चालान पर सुधार नहीं

हेमंत शर्मा

पलवल। थोड़ी दूरी बचाने की यह कोशिश कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जिले में रॉन्ग साइड वाहन चलाने की समस्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनवरी से अक्तूबर तक यातायात पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के 1750 चालान किए हैं। यह केवल उन वाहन चालकों की संख्या है, जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इनके अलावा भी बड़ी संख्या में वाहन चालक प्रतिदिन यातायात नियमों को ताक पर रखकर गलत दिशा में वाहन दौड़ाते हैं।
चंद सेकेंड बचाने और यू-टर्न लेने से बचने के लिए वाहन चालक रॉन्ग साइड वाहन दौड़ाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। जल्दबाजी में गलत दिशा से निकलने वाले ये वाहन चालक सामने से आने वाले वाहनों के लिए भी हादसों का खतरा बन रहे हैं। पड़ताल के दौरान में पाया गया कि शहर में डीसी रेजिडेंस के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का कट, आगरा चौक से सोहना रोड की ओर जाने वाली सड़क और महिला थाने के सामने वाली सड़क पर रॉन्ग साइड वाहन चलते देखे गए।
विज्ञापन


डीसी रेजिडेंस के सामने एनएच-19 पर बना कट कुशलीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को आगरा चौक की तरफ जाने की सुविधा देता है, लेकिन कई चालक इसी कट का इस्तेमाल गलत दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने के लिए करते हैं। इससे सामने से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीना चालान
जनवरी 120
फरवरी 308
मार्च 624
अप्रैल 306
मई 72
जून 127
जुलाई 61
अगस्त 69
सितंबर 21
अक्तूबर 42



वर्जन
यातायात विभाग की ओर से समय-समय पर नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। वाहन चालकों को रॉन्ग साइड वाहन चलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी समझाया जाता है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाती है। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। - रविकांत शर्मा, यातायात थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed