फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Driver repairing pickup tire killed after being hit by truck

Palwal News: कैंटर की टक्कर से पिकअप का टायर ठीक कर रहे चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Driver repairing pickup tire killed after being hit by truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। केएमपी एक्सप्रेसवे पर जोधपुर गांव के पास टोल टैक्स के नजदीक खड़े पिकअप वाहन में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी की है।


सदर थाना प्रभारी हरि किशन के अनुसार, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश महतो (48) मंगलवार की रात पिकअप में सवारियां लेकर केएमपी के रास्ते से वृंदावन जा रहे थे। बुधवार की रात 1:30 बजे जोधपुर गांव के पास पिकअप का अगला दायां टायर खराब हो गया। राजेश वाहन को किनारे खड़ा कर टायर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में राजेश समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article