{"_id":"6259b2fa0acd9a6d9b685f65","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-s-statue-damaged-palwal-news-noi6431399147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
होडल। पहले पलवल में और अब होडल के गांव सौंदहद में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी गई। जिससे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में बेहद रोष है। सौंदहद में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर दलित समाज के लोगों ने सौंदहद में एकजुट होकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद दलित समाज के लोग चमनकुंड स्थित मंदिर पर एकत्रित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए। उधर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना प्रभारी वेदपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जानकारी लेने के बाद राहुल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज कर लिया।
मामले की जानकारी मिलते ही भीम सेना व आसपास के गांवों के दलित समाज के सैकड़ों महिला पुरुष मौके पर पहुंच गए और इस मामले में लिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर मंदिर परिसर में ही धरना पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम वकील अहमद,डीएसपी सज्जन सिंह, तहसीलदार संजीव नागर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार व जिले के सभी थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में डीएसपी सज्जन सिंह और एसडीएम वकील अहम द्वारा आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी और क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाए जाने के आश्वासन दिए जाने बाद ही मामला शांत हो सका।
देवेश कुमार ने भाजपा पर साधा निशाना
गांव सौन्दहद स्थित चमनकुंड मंदिर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। बीती देर सांय मंदिर पर बाबा साहेब का हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया था, लेकिन देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके बाद दलित समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया। मामले की सूचना मिलते ही भीम सेना के सदस्य, पूर्व विधायक उदयभान के पुत्र देवेश कुमार, दलित वर्ग कल्याण समिति के सदस्य बीर सिंह, बाबू खैमचन्द सहित सर्व समाज के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए। यहां देवेश कुमार ने बजरंग दल और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि दल के सदस्यों द्वारा कुछ दिनों पहले गांव में आयोजित हुए कार्यक्रम में तलवार वितरित कर सर्व समाज को दो वर्गों में बांटने का काम किया गया। बाद में एसडीएम वकील अहमद व डीएसपी सज्जन सिंह द्वारा समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि चौबीस घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी, डॉ. भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाई जाएगी। जिसके बाद ही समाज के लोगों का गुस्सा शांत को सका। उधर इस मामले में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामरतन ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ना निंदनीय है। इस मामले में जो भी दोषी है, चाहे वह किसी वर्ग और समाज का है, उसकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना ना हो, इसके लिए ठोक कदम उठाए जाने चहिए।