फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dowry act against 5 persons

दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ में पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 24 Jul 2019 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dowry act against 5 persons
पलवल। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने व देवर द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में कैंप थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच अधिकारी एसआई लक्ष्मी नारायण के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 8 फरवरी 2018 को यूपी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से सुसराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोपी शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये व स्विफ्ट कार लाने की मांग करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को उसके पति, सास, चचिया ससुर, चचिया सास व देवर ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed