{"_id":"6824e54c9f434b74170163a9","slug":"dominance-of-students-of-svs-senior-secondary-school-in-class-10th-12th-of-cbse-board-palwal-news-c-24-1-no11004-114491-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सीबीएसई बोर्ड की दसवीं-बारहवीं में एसवीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सीबीएसई बोर्ड की दसवीं-बारहवीं में एसवीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा
विज्ञापन
10वीं में 58 मेरिट तो बारहवीं में 17 विद्यार्थियों की मेरिट, बारहवीं में रिया ने हासिल किए 97 प्रतिशत अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। इसमें शहर के श्री विश्वकर्मा कौशल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 58 विद्यार्थियों ने दसवीं और 17 विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा परिणाम में बारहवीं कक्षा में मेरिट हासिल की। बारहवीं में 32 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि दसवीं में 14 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। सफल हुए विद्यार्थियों को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर और कार्यवाहक कुलसचिव प्रोफेसर आरएस राठौड़ ने शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. श्रुति गुप्ता ने बताया कि बारहवीं में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर रिया स्कूल में पहले स्थान पर रही और 95 फीसदी अंकों के साथ निशांत ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि सचिता 89.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल्हापुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
पलवल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से घोषित सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 10वीं व 12वीं) परीक्षा परिणामों में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल्हापुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे छात्रों ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के परिणाम में मनिष्का ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान, राखी ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान व प्रियांसी ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसमें शिवानी ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, राखी ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व समर कांत ने 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन एमएस दहिया, निदेशक ज्योति दहिया, प्राचार्य भगत सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद